27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने सदस्यों के अनुभवों और उनके गहन ज्ञान के आधार पर विभिन्न सामरिक एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
थिंक टैंक के वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और इसके राष्ट्रीय प्रभावों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप, साइबर और तकनीकी आयाम, ऊर्जा सुरक्षा तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विशेषज्ञों के विचारों और अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पारंपरिक युद्ध के साथ-साथ तकनीक, सूचना और आर्थिक आयाम भी उतने ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गहन और सार्थक विमर्श न केवल नीति-निर्माण को सुदृढ़ दिशा प्रदान करेंगे, बल्कि बदलती चुनौतियों को समझने और उनके समाधान खोजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (से नि), भारत के पूर्व विदेश सचिव एवं राजदूत श्याम सरन, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से नि), एयर वाइस मार्शल अरविंद वर्मा (से नि), मेजर जनरल संजय शर्मा (से नि), मेजर जनरल अभय कार्की (से नि) , ब्रिगेडियर संतोष नायर (से नि) , ब्रिगेडियर अनिल शर्मा  (से नि), ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता (से नि), संजीव चोपड़ा, शत्रुघ्न सिंह, प्रो. दुर्गेश पंत मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...