14.4 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026


spot_img

14 राज्यों में अगले पांच दिन लू का अलर्ट, आसमान से बरसती आग से पहाड़ी राज्य भी बेहाल

नई दिल्ली: पहाड़ी राज्यों समेत पूरा उत्तर पश्चिम, उत्तर और पूर्वी भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। जम्मू से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा समेत 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार से पांच दिन लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। पांच दिन बाद कुछ इलाकों में मानसून पूर्व बारिश होने से तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश के मैदानी और निचले हिस्से, उत्तराखंड के मैदानी इलाके, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अभी और चार से पांच दिन भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्र और उत्तरी ओडिशा में भी अभी कम से कम पांच दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। इन राज्यों कुछ इलाकों में भीषण तो कुछ अत्यधिक भीषण लू चलने की संभावना है। लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान भी इन इलाकों में भीषण लू चली और पारा 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इस दौरान बिहार के बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पारा पिछले कुछ दिनों से 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 10 साल बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। भीषण गर्मी के बीच हिमाचल के आठ जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला और मंडी लू की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 9 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं जिसके बाद तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विभागों के...

मुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे

0
देहरादून। राजधानी देहरादून की तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ क्षेत्र में...

भारत के AI मॉडल का दुनियाभर में बोलबाला, अमेरिका-चीन से भी ज्यादा मजबूत सिस्टम

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिफऱ् एक टेक्नोलाजी स्टोरी नहीं है। यह एक पावर स्टोरी है। जैसे-जैसे देश एडवांस्ड एआई सिस्टम बनाने की रेस...

जाइडस की सस्ती कैंसर दवा पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार; TDB...

0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पति की ओर से दिए गए तलाक-ए-हसन की वैधता को चुनौती देने वाली पत्रकार बेनजीर हीना याचिका को मध्यस्थता...

‘वैश्विक मानकों के अनुरूप नहीं’, तीन एयरलाइन ने केबिन क्रू के आराम से जुड़े...

0
मुंबई। इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि चालक दल के सदस्यों के आराम को लेकर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए...