28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

हरिद्वार में पकड़े गये 14 कांवड़िये, पुलिस ने भेजा क्वॉरेंटाइन सेंटर

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा कांवड़ मेला स्थगित रखने का फैसला लिए जाने के बाद जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने इसके अनुपालन के लिए प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है. निर्देशों के तहत कांवड़ यात्रियों के हरिद्वार प्रवेश पर प्रतिबन्ध है. बावजूद इसके आज हरिद्वार पुलिस ने हर की पौड़ी क्षेत्र में कांवड़ वेशभूषा एवं बम बम भोले के नारे लगाते हुए 14 व्यक्तियों को पकड़ा. जिनके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं धारा 188 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें अग्रिम आदेश तक प्रेमनगर आश्रम में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन किया गया. वहीं इन लोगो को कांवड़ संबंधित सामग्री व कपड़े आदि बेचे जाने पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया .

जबकि कांवड़ संबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदार में राहुल सैनी पुत्र कुंवर सेन निवासी निपनिया थाना शहजाद नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व तोतीराम सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून है. कांवड़ यात्रियों के वेश में पकड़े गए लोगो में ब्रजपाल यादव पुत्र अमरजीत यादव,सूरज कुमार पुत्र सुरेश,अंशुल सिंह पुत्र अरविंद सिंह,अमन पुत्र राकेश चौहान,विकास पांडे पुत्र विजेंद्र पांडे,भानु सिंह पुत्र राजकुमार सिंह,प्रमोद साहू पुत्र घनश्याम, ओमवीर पुत्र ज्ञान सिंह यादव,धर्मेश पुत्र शिव कुमार,प्रदीप कुमार पुत्र रामनरेश,सुशील पुत्र राजित राम,शैलेश कुमार पुत्र शिव कुमार,अरविंद कुमार पुत्र जयचंद,अंकुर शर्मा पुत्र वीरपाल निवासी सोनीपत,हरियाणा है.

ये भी पढ़ें :उत्तराखंड STF की बड़ी कारवाई, प्रधानमंत्री लोन के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज गिरफ़्तार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...