देहरादूनः गृह विभाग ने 15 आईपीएस के तबादले कर दिए। शुक्रवार को जारी तबादला आदेश में आईपीएस तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह एवं कारागार की जिम्मेदारी के साथ ही एसपी फायर सर्विस की जिम्मेदारी भी दी गई।
सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का चार्ज हटाया गया है जबकि प्रोविजनिंग एवंड मॉर्डनाइजेशन बरकरार रखा गया है। पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को अब आईजी फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है।
आईजी कृष्ण कुमार वीके से सीआईडी की जिम्मेदारी हटाकर आईजी अरुण मोहन जोशी को दी गई है। कृष्ण के पास केवल पुलिस दूरसंचार रहेगा। आईजी मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस हटाकर उन्हें जीआपी की जिम्मेदारी दी गई। आईजी करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है। आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी की जिम्मेदारी हटाई गई है। बाकी विभाग यथावत रहेंगे। आईपीएस सुनील कुमार मीणा से जीआरपी की जिम्मेदारी हटाते हुए बाकी यथावत रखे हैं। आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक के साथ मुख्यालय भी दिया गया है।
डीआईजी निवेदिता कुकरेती से फायर सर्विस हटाकर एसडीआरएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, आईपीएस रामचंद्र राजगुरु को एसपी पुलिस मुख्यालय, आईपीएस सरिता डोबाल को एसपी एटीएस, आईपीएस हरीश वर्मा को सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले
Latest Articles
हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम: जे.पी....
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...
गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...
सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...
















