23.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत पुद्दुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। श्री मोदी ने चुनाव में  सफलता के लिए बूथ स्तर पर मजबूती को महत्वपूर्ण बताया और एनडीए गठबंधन के सहयोगियों के साथ समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत वोटों में तब्दील होनी चाहिए।

कांग्रेस और डीएमके पर परिवारवाद को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए जन-केंद्रित शासन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में पर्यटन की भूमिका का उल्‍लेख करते हुए कहा कि एनडीए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों से पुद्दुचेरी में पर्यटन को बढ़ावा मिला है। पिछले पांच वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि वीजा नियमों में ढील और वीजा-ऑन-अराइवल जैसी सुविधाओं से भी पर्यटन को बढ़ावा मिला है।श्री मोदी ने कहा कि “सर्वश्रेष्ठ पुद्दुचेरी” – व्यापार, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन – की परिकल्पना को लोगों ने खूब सराहा है।

प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में और कानून-व्यवस्था में सुधार, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में सभी को जागरूक करने को कहा। मत्स्य पालन क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने मछुआरों के परिवारों की आजीविका में सुधार लाने के लिए एक अलग बजट और लक्षित योजनाओं के साथ मत्स्य पालन के लिए एक समर्पित मंत्रालय का गठन किया है। उन्होंने बताया कि मछुआरों को अब किसान क्रेडिट कार्ड और पांच लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इस बीच, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुद्दुचेरी में “दोहरे इंजन” वाली सरकार अपने चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा कि एनआर कांग्रेस-भाजपा गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य का दर्जा या विशेष दर्जा हासिल करने में सफल नहीं हो पाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...