26.6 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक आज नई दिल्ली में हुई। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों ने दुनिया के सामने मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पारंपरिक सुरक्षा के अलावा ऊर्जा, खाद्य, सप्लाई चेन और साइबर सुरक्षा तथा आतंकवादी नेटवर्क द्वारा इस्तेमाल की जा रही नई तकनीकों और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने आतंकवाद-रोधी ब्रिक्स संयुक्त कार्य समूहों तथा सूचना और संचार तकनीकों के इस्तेमाल में सुरक्षा पर गठित कार्य समूहों के कामकाज और परिणामों की समीक्षा भी की। बैठक में सदस्य देशों के बीच सहयोग और बढ़ाने, जानकारी साझा करने और आतंकवाद तथा साइबर खतरों से मिलकर निपटने के लिए ब्रिक्स देशों की कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय पर ज़ोर दिया गया।

एन.एस.ए ने सभी तरह के आतंकवाद से निपटने की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने 2026 में भारत की ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। बैठक के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संयुक्त रूप से मुलाकात की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...