देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक कुंजी लाल मीना की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनिका द्वारा एनआईसी सभागार में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाईजेशन करते हुए विधानसभावार टीमे बनाई गई। इस अवसर पर नोडल कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने अवगत कराया कि जनपद में कुल मतदेय स्थल 1880, सखी मतदान केन्द्र 10 (प्रत्येक विधानसभा में एक), मतदान दल 1870, अतिरिक्त मतदान दल 191, कुल मतदान दल 2061 है। तथा कुल मतदान कार्मिक 8244 है, जिसमें 10 प्रतिशत् रिर्जव मतदान दल शामिल हैं।
जनपद अन्तर्गत विधानसभा 15-चकराता (अ.ज.जा) में मतदेय स्थल 237, सखी मतदान केन्द्र 1, मतदान दल 236, अतिरिक्त मतदान दल 24 , कुल मतदान दल 260, कार्मिकों संख्या 1040 है। विधानसभा 16-विकासनगर में मतदेय स्थल 142, सखी बूथ 1, मतदान दल 141, अतिरक्ति दल 15, कुल मतदान दल 156, कुल कार्मिकों की संख्या 624 है। विधानसभा 17-सहसपुर में मतदेय स्थल 211, सखी बूथ 1, मतदान दल 210, अतिरिक्त मतदान दल 21, कुल मतदान दल 231, जिसमें कार्मिकों की संख्या 924 है। विधानसभा 18-धर्मपुर में मतदेय स्थल 236, सखी बूथ 1, मतदान दल 235, अतिरिक्त मतदान दल 24, कुल मतदान दल 259, जिसमें कार्मिकों की संख्या 1036 है। विधानसभा 19-रायपुर में मतदेय स्थल 214, सखी बूथ 1, मतदान दल 213, अतिरिक्त मतदान दल 22, कुल मतदान दल 235, कुल कार्मिक 940 हैं। विधानसभा 20- राजपुर रोड (अ.जा) में मतदेय स्थल 141, सखी बूथ 1, मतदान दल 140, अतिरिक्त मतदान दल 14, कुल मतदान दल 154, कुल कार्मिक 616 हैं।
विधानसभा 21-देहरादून कैन्ट में मतदेय स्थल 152, सखी बूथ 1, मतदान दल 151, अतिरिक्त मतदान दल 16, कुल मतदान दल 167, कुल कार्मिक 668 हैं। विधानसभा 22-मसूरी में मतदेय स्थल 178, सखी बूथ 1, मतदान दल 177, अतिरिक्त मतदान दल 18, कुल मतदान दल 195, कुल कार्मिक 780 हैं।विधानसभा 23-डोईवाला में मतदेय स्थल 190, सखी बूथ 1, मतदान दल 189, अतिरिक्त मतदान दल 19, कुल मतदान दल 208, कुल कार्मिक 832 हैं।विधानसभा 24-ऋषिकेश में मतदेय स्थल 179, सखी बूथ 1, मतदान दल 178, अतिरिक्त मतदान दल 18, कुल मतदान दल 196, कुल कार्मिक 784 हैं। उक्त मतदान दलों में सभी पुरूष कार्मिक सम्मिलित हैं।
देहरादून जिले में 1880 मतदेय स्थल बनाए गए, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी मतदान केन्द्र बनाया गया
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















