22 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

हरियाणा से देहरादून घूमने आई 3 महिलाएं घाट में नहाते समय बहीं, सभी लापता, रेसक्यू जारी

देहरादून : देहरादून के रायवाला से दुखद खबर है। बता दें कि देहरादून के हरिपुरकलां रायवाला में गीता कुटीर घाट पर नहाते समय तीन महिलाएं आज रविवार सुबह पानी के तेज बहाव में बह गईं। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया लेकिन तीनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। तीनों लापता हैं। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ द्वारा खोजबीन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं अपने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने आई थी। सभी यहां रायवाला के, हरिपुरकलां के एक आश्रम में रुके हुए थे और आज सुबह करीब 5 बजे कुटीर घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान नहाते समय एक युवती समेत तीन महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची और सर्च ऑपरेशन जारी है।

आपको बता दें कि बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है। तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...