18.5 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

ऋषिकेश AIIMS पहुंचे 41 मजदूर, सीएम धामी ने मजदूरों को दी एक-एक लाख की राहत राशि

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने के कारण सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को मंगलवार को 17वें दिन सही सलामत वापस निकाल लिया गया। 16 दिनों बाद अंधेरे से निकले श्रमिकों में खुशी की लहर है। परिवार से मिलकर श्रमिकों ने राहत की सांस ली है।

वहीं सीएम धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर मजदूरों का हाल जाना। इसके साथ ही सीएम धामी ने उनके परिजनों से भी बातचीत की। सीएम धामी ने मजदूरों को राहत राशि के चेक भी प्रदान किए।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचकर मजदूरों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें एक-एक लाख के राहत राशि के चेक प्रदान किए। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में मजदूरों को एम्स ले जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

रेस्क्यू किए गए सभी 41 मजदूर और उनके परिवार सीएम से बेहद ही खुश नजर आए। मजदूरों ने सीएम धामी का धन्यवाद किया। इसके साथ ही मजदूरों ने पीएम मोदी से बात करते हुए भी सीएम धामी की सराहना की थी। मजदूरों ने कहा कि सीएम धामी उनके साथ हर वक्त खड़े रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...