30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

यूपी में जल्द होगी 44 हजार होमगार्डों की भर्ती

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 44 हजार होमगार्डों की भर्ती की घोषणा के बाद नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। ये भर्तियां दो चरणों में होंगी। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 76 हजार कार्यरत हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते जून माह में होमगार्ड स्वयंसेवकों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत 42 हजार भर्तियां करने का निर्देश दिया था। साथ ही, उन्हें आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के लिए नियमावली बनाने को कहा उन्होंने ये भर्तियां दो चरणों में करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद शासन की ओर से होमगार्ड भर्ती की नियमावली बनाई जा रही है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। नियमावली में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान करने और दौड़ को दो किमी से बढ़ाकर ढाई किमी करने की तैयारी है। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी गहनता से अध्ययन हो रहा है। नियमावली में अलग भर्ती बोर्ड गठित करने की संस्तुति की जा सकती है।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...