देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मण्डल व अध्यक्ष गढ़वाल मण्डल लैण्ड फ्राड समन्वय समिति विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड की बैठक आहूत हुई। बैठक में कुल 48 प्रकरणों पर परिचर्चा की गयी। परिचर्चा उपरान्त 48 प्रकरणों में से 23 मामलों को संबंधित अधिकारियों से प्राप्त जांच आख्याओं के आधार पर उपस्थित शिकायतकर्ताओं को सुनते हुए निस्तारित किया गया। आयुक्त/अध्यक्ष, गढ़वाल मण्डल लैण्ड फ्राड समिति द्वारा अवगत कराया गया कि शासन, आदेश उत्तराखण्ड 02-08-2014 द्वारा राज्य में भूमि की धोखाधड़ी व अवैध खरीद-फरोख्त से संबधित प्रकरणों पर अंकुश/नियंत्रण लगाने के दृष्टिगत मण्डलवार, कुमाँऊ एवं गढ़वाल मण्डल में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति का गठन किया गया है। लैण्ड फ्राड समन्वय समिति जिन मामलों में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी व अवैध खरीद-फरोख्त पाती है, उनमें संबधितों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने अथवा एस०आई०टी० का गठन कर जांच कराने हेतु प्रकरणों को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र को आवश्यक कार्यवाही हेतु संदर्भित करती है।
आयुक्त/अध्यक्ष, गढ़वाल लैण्ड फ्राड द्वारा निर्देश दिये गये कि भूमि संबंधी प्रकरणों में पारदर्शिता एवं न्यायहित में यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व प्रकरणों को लैण्ड फ्राड समिति को संदर्भित किये जायं तथा लैण्ड फ्राड समिति से निर्देश प्राप्त होने पर ही संबधितों के विरूद्ध निर्देशानुसार कार्यवाही की जाय। चूंकि कुछ भूमि संबंधी विवाद अत्यन्त महत्वपूर्ण/तात्कालिक प्रवृत्ति के होते हैं, ऐसे प्रकरणों में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद थाना स्तर पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने पर यह उचित होगा कि जिन थानों में एफ०आई०आर० दर्ज की जाती है, में पारदर्शिता एवं न्यायहित में उसी जनपद के किसी दूसरे थाने से उसका अन्वेषण कराया जाय, जिससे स्थानीय स्तर पर व्यक्तियों के हितों के टकराव से बचाव के साथ ही प्रकरणों का सुगमता से निस्तारण हो सके। सरकार की मंशा यह है कि प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को सुना जाय और उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाय। समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों /पुलिस अधीक्षकों, गढ़वाल मण्डल को उक्त का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने जनपदों में लैण्ड फ्राड के जिन मामलों में पिछले एक वर्ष के दौरान प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज हुई हैं, उनकी विस्तृत सूचना 15 दिन के भीतर इस कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र से भी अनुरोध किया गया कि कृपया इसका पर्यवेक्षण करते हुए संबंधितों से ससमय सूचना प्राप्त कर ली। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल, अपर आयुक्त (प्रशासन), वन संरक्षक यमुना वृत्त, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम, देहरादून, प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रट देहरादून, उप जिलाधिकारी विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश, चौवट्टाखाल व अधिशासी अभियंता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे।
लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में 48 प्रकरणों पर हुई चर्चा, 23 मामले निस्तारित
Latest Articles
नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर...
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
देहरादून। विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है...
‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

















