नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन इन मुश्किल परिस्थितियों के बीच भी भारत तेजी और स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई बड़े नेता और विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत धीरे-धीरे पूरे विश्व के लिए एक केंद्र बिंदु बनता जा रहा है।
LPG पर अफवाह फैलाने वालों पर पीएम मोदी सख्त
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पैदा करने की कोशिशों पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गैस को लेकर डर का माहौल बना रहे हैं, लेकिन इससे वे खुद ही जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं और देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कुछ लोग जरूरी चीजों की ब्लैक मार्केटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे बेईमान तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को भी जनता को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत साबरमती आश्रम से की थी। उन्होंने कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक बड़ा मोड़ था, जिसने देश के हर कोने के लोगों को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट कर दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि उस ऐतिहासिक यात्रा के लगभग 100 साल बाद आज भारत एक नई यात्रा पर निकला है। यह यात्रा एक विकसित भारत बनाने की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का लक्ष्य और मंजिल एक ही है, भारत को विकसित राष्ट्र बनाना।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस समय दुनिया में कई तरह के संकट चल रहे हैं। वैश्विक सप्लाई चेन फिर से प्रभावित हो रही हैं और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और अपनी अर्थव्यवस्था तथा विकास को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर दुनिया खड़ी है और इस समय जिस देश की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह भारत है। उन्होंने कहा कि कई वैश्विक नेता और विशेषज्ञ भारत से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में अलेक्जेंडर स्टब, भारत आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया की दिशा ग्लोबल साउथ के देश तय करेंगे और उस दिशा को तय करने में भारत की भूमिका सबसे बड़ी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज सिर्फ अपने विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि वह पूरी दुनिया के लिए नई संभावनाएं और नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इसी कारण आज वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए गए कड़े निर्देश
Latest Articles
पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...
मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...
लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026
नई दिल्ली। लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...
राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...















