23.7 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड में आज कोरोना के 78 नए मामले, 02 मरीज़ों की मौत |Postmanindia

उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू को एक महीने से ज़्यादा का समय हो गया है, ऐसे में संक्रमण काफी कम हो गया है. प्रदेश में कोरोना मरीज़ों का आँकड़ा एक हज़ार से कम आ गया है. प्रदेश में आज कोरोना के 78 मामले सामने आए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रदेश में रिकवरी रेट 95.59 प्रतिशत तक आ गया हैं. प्रदेश में आज 02 लोगो की कोरोना से मौत हुई है. प्रदेश भर में आज 16 हज़ार कोविड सेम्पल की जाँच की गई. अब उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की अब सँख्या 1749 हो गई है. प्रदेश में अब तक कोविड मरीज़ों की मौत का आँकड़ा 7333 हो गया है. राज्य में अबतक कुल 340724 लोग कोरोना से पॉजीटिव आ चुके हैं. प्रदेश में आज 144 मरीज कोविड से रिकवरी कर चुके हैं.

जिलेवार पोज़िटिव आंकड़े

  • अल्मोड़ा जिले से 0
  • बागेश्वर जिले से 0
  • चमोली जिले से 03
  • चंपावत जिले से 02
  • देहरादून जिले से 17
  • हरिद्वार जिले से 14
  • नैनीताल जिले से 09
  • पौड़ी गढ़वाल से 01
  • पिथौरागढ़ से 05
  • रुद्रप्रयाग से 08
  • टिहरी गढ़वाल से 03
  • उधम सिंह नगर से 09
  • उत्तरकाशी से 07

यह भी पढ़ें: दो विधानसभाओं में पहुंचे आप प्रभारी,कार्यक्रम में की शिरकत कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...