23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड के नए सीएम धामी को को पीएम मोदी, शाह और योगी ने बधाई |Postmanindia

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करेंगे.

वहीं अमित शाह ने लिखा है कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से देवभूमि उत्तराखंड की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे.

इधर यूपी कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि  देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पुष्कर सिंह  धामी जी को अनन्त बधाई एवं शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा. आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं.

वहीं धामी ने भी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है. धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दी गई जिम्मेदारी लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। मैं उत्तराखंड की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी द्वारा दी गयी इस ज़िम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा। प्रदेश के विकास के लिए तथा केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित रहूंगा. आप सभी का पुनः आभार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...