24.9 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

कोविड संक्रमण के बीच 28 मई को नर्सिंग भर्ती परीक्षा, 9 हज़ार छात्र होंगे शामिल |Postmanindia

उत्तराखंड में स्टाफ नर्स के 2621 पदों पर भर्ती की परीक्षा तिथि जारी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग से पत्र मिलने के बाद परिषद ने नर्स नर्सिंग भर्ती परीक्षा के लिए 28 मई की तिथि तय की है. प्रदेश में यह परीक्षा देहरादून में 17 और हल्द्वानी में 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएग. प्राविधिक शिक्षा परिषद UBTR के द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में कुल 2621 पदों के लिए 9001 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

इसमें उत्तराखंड के अलावा बाहरी राज्यों के भी आवेदक शामिल हैं. सभी उम्मीदवारों के लिए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने परिवहन निगम को पत्र भेजकर बसों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा देहरादून और नैनीताल के डीएम को शासन ने पत्र भेजकर बाहर से आने वाले उम्मीदवारों के ठहरने का इंतजाम करने को कहा है. नर्सों की कमी दूर करने के लिए सरकार विशेषतौर पर यह परीक्षा आयोजित कराने जा रही है.

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि परीक्षा पहले 18 अप्रैल को आयोजित की जानी थी लेकिन कोविड संक्रमण की वजह से स्थगित कर दी गई थी. परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में देहरादून और नैनीताल के सबसे अधिक हैं. देहरादून के 2673 और नैनीताल के 1222 उम्मीदवार पंजीकृत हैं. इसके अलावा चमोली के 280, हरिद्वार के 759, पौड़ी के 465, रुद्रप्रयाग के 159, टिहरी के 372, उत्तरकाशी के 321, अल्मोड़ा के 477, बागेश्वर के 262, चंपावत के 126, पिथौरागढ़ के 723 और ऊधमसिंह नगर के 759 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के 165, दिल्ली के 156, हरियाणा के 31 और पंजाब से 16 उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है. इसके अलावा राजस्थान से दस, हिमाचल से छह, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र से पांच-पांच, मध्य प्रदेश से चार, छत्तीसगढ़ से तीन, आंध्र प्रदेश, बिहार और कर्नाटक से दो-दो, उड़ीसा और तमिलनाडु से एक-एक उम्मीदवार ने आवेदन किया हुआ है.

यह भी पढ़ें: कुछ कम हुई कोरोना की रफ़्तार, आज 8006 मरीज स्वस्थ, 3658 नए मामले

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...