36.8 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

सरकार के साथ मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन, पहाड़ों के लिए भेजी गई ज़रूरी सामग्री |Postmanindia

प्रदेश में कोविड से जंग जितने के लिए अब राज्य सरकार के साथकई सामाजिक संगठन सामने आए हैं. आज हंस फ़ाउंडेशन, निरंकारी मंडल और हेमकुंट फ़ाउंडेशन द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मेडिकल उपकरण भेंट किए गए. बीजापुर हाउस में हंस फाउंडेशन ने 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 60 नेबोलाइजंर मशीन, 500 ऑक्सिमीटर, डिजिटल थर्मोमीटर, पीपीई किट, इंफ्रारेड थर्मोमीटर, व अन्य सामग्री भेंट किए. इस सामग्री को रुद्रप्रयाग जनपद के लिए भेजा जा रहा है. इसके अलावा हेमकुंट फाउंडेशन की ओर से 55 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, 54 ऑक्सीजन सिलेंडर, पीपीई किट व अन्य सामग्री मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भेंट की गई. इस सामान को पहले चरण में चमोली व उत्तरकाशी भेजा जा रहा है.

वहीं  संत निरंकारी मंडल देहरादून की ओर से आज 40 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी को भेंट किए गए. इनमें से 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स गढ़ी कैंट बोर्ड की ओर से संचालित हॉस्पिटल व अन्य पर्वतीय जिलों में अस्पतालों को भेजे जाएंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन व अन्य संसाधन उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की गति कुछ धीमी हुई है. पर्वतीय जिलों में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव स्तर पर ग्राम समितियां बनाई गई हैं. सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए. उन्होंने कहा कि सरकार का जोर ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कराने पर है. लोगों को चाहिए कि वे बगैर संकोच टेस्टिंग कराएं. सरकार की ओर से किट भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि प्राथमिक उपचार घर पर ही मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, हरतीरथ सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: हरक सिंह का बड़ा प्रयास, पहाड़ से लेकर मैदान तक भिजवाए 250 ऑक्सीजन सिलेंडर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...