27.3 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दिनेश मनसेरा की नियुक्ति निरस्त, ये है वजह |Postmanindia

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार के पद पर दो दिन पहले मीडिया सलाहकार के पद पर की गई नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया. इस सब के बीच पत्रकार दिनेश मनसेरा ने अपना लिखित बयान जारी करते हुए कहा कि

“मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने अपना मीडिया सलाहकार बनाया गया, इसमें सबकी दुआएँ मिली और जब मैं देहरादून पहुंचा तो उससे पहले ही सोशल मीडिया पर बहुत कुछ मेरे बारे में मेरे परिवार के बारे में उछाला गया इस सबसे भी ज्यादा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फैसले पर सवाल उठे, जबकि मेरी नियुक्ति के पीछे मेरी योग्यता मेरा पत्रकारिता का अनुभव ,व्यवहार मेरे द्वारा लोगो की भलाई ही आधार थी. जोकि ऐसे लोगो को रास नही आरही जो मुझे पहचानते भी नही, इस सभी विषयों से सीएम साहब को भी कष्ट पहुंच रहा है, मुझे बुलाने और अपनी टीम में रखने का निर्णय उनका ही था,मुझे आभास है कि वो सरल सज्जन व्यक्ति है. इसलिए मुझे यहां पदभार ग्रहण करने से पहले सभी विषयों पर सोचना समझना पड़ा और यही फैसला लिया है कि जब हम ऐसे लोगो से घिरे रहेंगे जोकि हमे काम ही करने नही देगे तो ऐसे माहौल में काम करने का कोई औचित्य नही,मुझे पद लालसा कभी नही रही ये मेरे करीबी सब जानते है. मान सम्मान सबका जरूरी है जोकि कायम रहना चाहिए,मैं स्पष्ट मानता हूं कि जब तक कार्य संस्कृति न हो वहां सब बेमानी है इसलिए सबकी गरिमा बनी रहे मैं इस पद को अस्वीकार करता हूँ.”

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएस शत्रुघन सिंह बने मुख्यमंत्री तीरथ के मुख्य सलाहकार, आदेश जारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...