20.2 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


spot_img

कोविड से सुरक्षा के लिए पंचायतों को 85 करोड़ की पहली किश्त जारी |Postmanindia

कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों को बचाने एवं विकास कार्यों के लिए पंचायतों को 85 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी गई है. विभागीय सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुताबिक सीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों को 63 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को आठ एवं जिला पंचायतों के लिए 12 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की गई है.

विभागीय सचिव ने कहा कि बिना देरी के यह धनराशि पंचायतों तक पहुंच सके इसके लिए इसे डिजिटल माध्यम से हस्तांतरित किया गया है. इससे विकास कार्यों के साथ ही कोरोना वायरस महामारी से ग्रामीणों को बचाने के लिए आवश्यक उपाय किए जा सकें. बाहर से आने वाले लोगों की क्वारंटीन व्यवस्था के लिए सामुदायिक भवनों, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल एवं अन्य राजकीय भवन आदि की साफ सफाई, बिजली की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, मरम्मत, सैनिटाइजेशन आदि कार्यों को पूरा करने में सहायता मिल सकेगी.

पंचायतीराज सचिव ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों को दी जा रही धनराशि से शासनादेश एवं ग्राम पंचायतवार, क्षेत्र पंचायतवार, जिला पंचायतवार धनराशि का आवंटन पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. जिसे कोई भी व्यक्ति अपनी पंचायत के बारे में जानकारी पा सकता है.

यह भी पढ़ें: विधायक को खरी खोटी सुनाने वाले पाँच लोगों के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुनित्रा की शपथ, आंखों में आंसू और कंधों पर जिम्मेदारी: अजित ‘दादा’ की मौत...

0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक और भावुक पल देखने को मिला, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता और राज्यसभा सांसद...

सीएम ममता ने CEC ज्ञानेश कुमार को फिर लिखा पत्र, एसआईआर में माइक्रो ऑब्जर्वर्स...

0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार शाम एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा। इस पत्र...

रेडियो सेक्टर को मिलेगा नया विस्तार, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन बोले-डिजिटल एफएम की ओर...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि सरकार देश में रेडियो सेक्टर के विस्तार के लिए तैयार है। टियर-3 शहरों तक एफएम...

जयपुर की फैक्टरी में धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से दो लोगों की मौत;...

0
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के करणी विहार...

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारः मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान राज्य में जनसरोकारों को धरातल...