29.4 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम: सतपाल महाराज |Postmanindia

प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बाढ़ सुरक्षा उपायों को लेकर समीक्षा बैठक में बोलते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व बांधों एवं जलाशयों का समुचित प्रबंधन करने के साथ-साथ सभी जनपदों में बाढ़ सुरक्षा उपायों को समय रहते पूरा किया जाए.

प्रदेश में मानसून से पूर्व बाढ़ सुरक्षा तैयारियों को लेकर सिंचाई विभाग की एक वर्चुअल बैठक गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभागार में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बाढ़ सुरक्षा उपायों से संबंधित कार्यों से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को अवगत कराया. विभिन्न जनपदों में कार्यरत विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने जनपदों में बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि उनके द्वारा जनपद में बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और शेष कार्यों को भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा.

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने वर्चुअल बैठक में उपस्थित सभी जनपदों के सिंचाई अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वह मानसून आने से पूर्व बांधों एवं जलाशयों के प्रबंधन के साथ-साथ नदी एवं नालों पर भी नजर रखें. सिंचाई मंत्री ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नदियों के बहाव का पता लगाया जा सकता है. श्री महाराज ने अधिकारियों से कहा कि नदियों में अतिरिक्त मलबे को हटाने पर विशेष रूप से काम होना चाहिए ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नालियों में फंसा कूड़ा शहर में पानी भराव का एक बड़ा कारण है. इसलिए मानसून आने से पूर्व उनकी सफाई होना भी अति आवश्यक है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस संबंध में वह सभी

जनपदों में स्थित नगर पालिका और नगर निगम को नालियों की सफाई के लिए लिखें. सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि बरसात में सबसे ज्यादा नुकसान हरिद्वार जनपद में होता है. इसलिए जनपद हरिद्वार में बाढ़ व भूमि कटाव से ग्रसित गांव कलसिया, डुमनपुर, बालावाली, गिध्छावाली मंसूरपुर, गंगदासपुर, शिवपुरी, महाराजापुर खुर्द, रामपुर रायघटी, कबुलपुरी राजघटी, चंद्रपुरी बांगर, चंद्पुरी खादर, नाईवाला, दल्लावाला में बाढ़ सुरक्षा उपायों का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए. सतपाल महाराज ने वर्चुअल बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संभावित बाढ़ ग्रस्त स्थानों के चिन्हीकरण किये गया स्थानों की जानकारी लेने के साथ साथ उन स्थानों पर सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने बाढ़ सुरक्षा हेतु अति शीघ्र जिला स्तरीय समितियों का गठन करने के अलावा बाढ़ सुरक्षा हेतु स्थापित नियंत्रण कक्ष तथा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम एवं दूरभाष नंबर सार्वजनिक करने की भी बात कही. महाराज सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहां की इस समय पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है. इसलिए इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि अधिकारी जनता की बात सुने और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें. विभाग में एक नई कार्य संस्कृति विकसित करें और जनता की हर संभव मदद करें.

बैठक में सिंचाई सचिव एस. ए. मरूगेशन, प्रमुख अभियंता सिंचाई मुकेश मोहन, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, मुख्य अभियंता स्तर-1 श्री दिनेश चंद्रा, मुख्य अभियंता जयपाल सहित सभी जनपदों के सिंचाई अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: श्रीनगर मेडीकल कॉलेज में 30 नए ICU बेड की शुरुआत, CM ने किया लोकार्पण

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...