15.4 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026


spot_img

तबादलों को लेकर सीएम तीरथ की ओर से शिक्षक संघ को फोन पर मिला सकारात्मक अश्वासन |Postmanindia

उत्तराखंड में कोविड-19 की वजह से तबादला सत्र शून्य करने के आदेश के बाद शिक्षक संगठनों ने इस मामले पर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है. मुख्यमंत्री की तरफ से शिक्षकों को बाबत सकारात्मक आश्वासन मिला है, जिसके बाद शिक्षक संगठन अब मुख्यमंत्री से जल्द इस बाबत फैसला लेने का अनुरोध किया है. राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनकी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से टेलीफोन पर विस्तार से इस मुद्दे को लेकर बात हुई है. उन्होंने शिक्षकों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया इसके बाद मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए इस पर विचार करने का आश्वासन दिया.

शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखित ज्ञापन भी भेजा है. इस ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा तबादले और पदोन्नति के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए 7 दिसम्बर 2017 को तबादला कानून बनाया गया. तबादला कानून बनने के बाद से अब तक लगभग 4 वर्ष पूरे होने को है परन्तु एक बार भी स्थानन्तरण प्रक्रिया में तबादला कानून का सही से पालन नहीं हो पाया है जो सरकार की असफलता को दिखाने के लिए पर्याप्त है.शिक्षकों के द्वारा पूर्व में दिए गए सुझावों को विभाग / सरकार द्वारा एक्ट में सम्मिलित नहीं किया गया जो सुझाव तबादला कानून के सफल क्रियान्वयन को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए दिए गए थे. तबादला कानून को माया ही इसलिए गया था कि प्रत्येक सत्र में अन्य विभिन्न गतिविधियों के चलते रहने के बावजूद भी तबादले और प्रमोशन एक निश्चित प्रक्रिया के तहत चलते रहे उसमें कोई रुकावट सरकार के चाहनेके बाद भी न आ पाए.

राजकीय शिक्षक संघ ने माँग की है कि किसी भी स्थिति में स्थानान्तरण सत्र शून्य न हो, लंबे समय से ट्रान्सफर की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सभी श्रेणी के स्थानांतरण किये जाय और स्थानों का आवंटन भी ऑनलाइन कॉउंसलिंग के द्वारा किया जाय स्थितियां सामान्य होने पर नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करवाया जाय.

यह भी पढ़ें: ऊर्जाकर्मी 14 सूत्रीय माँगों को लेकर मुखर, 28 से तीनों निगमों हड़ताल पर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...

लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...

0
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...

सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...

0
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...

एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...

केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...

0
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...