24.8 C
Dehradun
Thursday, August 6, 2026


spot_img

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद लोगों के जीवन में आया व्यापक बदलाव: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि संविधान पूरी तरह लागू होने से महिलाओं, वंचित समुदायों और उन लोगों को उनके अधिकार मिले हैं, जो दशकों तक अपने बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि देश इस वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. मुखर्जी का आजीवन समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। श्री मोदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी की परिकल्पना 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का अवसर सुनिश्चित किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, सेना के एयर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के बरहामपुर के पास स्थित धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोपालपुर स्थित सेना के एयर...

संसद ने पारित किया सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा ने चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा...

बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर...

सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहेंः सीएम, मुख्यमंत्री  ने भारी वर्षा को देखते हुए...

0
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए जारी मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की...