30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एसओपी तैयार करने को कहा

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और बैंकों को शिकायत निवारण को मजबूत करने को भी कहा। धोखाधड़ी से प्राप्त धन की वसूली में तेजी लाने और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों से निपटने में सुधार करने के लिए कई निर्देश भी जारी किए।

सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय रिज़र्व बैंक को सभी उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार जनरलों को एसओपी की प्रतियां उपलब्ध कराने को कहा। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को शिकायत निवारण और धन वसूली मॉड्यूल को शीघ्रता से अपनाने और लागू करने का निर्देश दिया।
न्यायालय ने सभी उच्च न्यायालयों के रजिस्ट्रार जनरलों को अधीनस्थ न्यायालयों को धन वसूली मॉड्यूल की उपलब्धता के बारे में सूचित करने को कहा। अदालत ने दर्ज और हल की गई शिकायतों पर राज्यवार और बैंकवार रिपोर्ट भी मांगी। अधिकारियों को फ्रीज किए गए बैंक खातों से जुड़े मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...