23 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का लाभ मिला है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज कहा कि यह योजना नागरिकों को सशक्त बना रही है। यह भारत को स्वच्छ और ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करने में भी गति प्रदान कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि 25 हजार से अधिक केंद्रीय सरकारी भवन और 81 हजार से अधिक राज्य सरकारी भवन अब छतों पर सौर पैनल से संचालित हो रहे हैं।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि इस योजना से हर 6 दिन में एक लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है। यह विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते स्वच्छ ऊर्जा कार्यक्रमों में से एक बन गया है। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष जुलाई में 5 लाख से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिला। योजना शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा है।

पिछले 9 महीनों में सौर पैनल लगाने की गति में 3.2 गुना वृद्धि हुई है। इस वर्ष जुलाई में प्रतिदिन 16 हजार से अधिक सौर पैनल लगाए गए। मंत्रालय ने कहा कि इस गति को बनाए रखने के लिए, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जारी की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण

0
देहरादून। राजस्व परिषद देहरादून उत्तराखण्ड के सभागार में मंगलवार को आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में राजस्व पुलिस एवं भूलेख...