24.1 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

बरेली के बड़े डीलरों के ठिकानों पर STF की छापेमारी, लाखों की हेरोइन स्मैक बरामद |Postmanindia

उत्तराखंड STF ने आज बड़ी करवाई को अंजाम दिया है. नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा बरेली (उत्तर प्रदेश) के फतेहगंज पश्चिमी में घुस कर बड़े डीलर पर बड़ी कार्यवाही की गई है. उत्तराखंड में फैला रहे नशे की खेप के मुख्य सप्लायर और हीरोइन/स्मैक को ड्रग्स पैडलर के माध्यम से लगातार भेजने वाले तस्कर के घर देर रात बरेली स्थित गोपनीय अड्डे पर स्पेशल टास्क फोर्स के अंतर्गत कार्यरत एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स की टीम ने दबिश देकर एक सौ दस ग्राम हेरोइन/स्मैक(अनुमानित मूल्य बीस लाख) और दो लाख रुपये नगद के साथ एक को गिरफ्तार किया है. मुख्य अभियुक्त रिजवान की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की अन्य टीम भी पूरे इलाके में दबिश दे रही हैं. एसटीएफ ने देर रात थाना फतेहगंज पश्चिमी में नारकॉटिक्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है.

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स पिछले कई दिनों से कुछ बड़े ड्रग डीलरों की तलाश कर रही थी. कुछ माह पूर्व बिजनौर में उत्तराखंड एसटीएफ के साथ कुख्यात बदमाश के.डी. के एनकाउंटर में घायल होने और बाद में गिरफ्तार होने के बाद से लगातार STF बड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है, नशे के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के बरेली में टीम द्वारा लगातार बाकी डीलरों तलाश की जा रही थी. मुख्य नशे के सप्लायर के अड्डे पर कार्यवाही से उत्तराखंड राज्य में स्मैक/हीरोइन के ड्रग्स पैडलर पर अंकुश लगेगा.

यह भी पढ़ें: सलाम SDRF: 7 किमी पैदल दुर्गम रास्ते से कोविड संक्रमित बुजर्ग को पहुंचाया एम्बुलेंस तक

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाएः मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की...

जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति, राज्य कैबिनेट ने...

0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल,...

मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंः...

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वाल आयुक्त एवं रोल...

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...