22.9 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

सलाम SDRF: 7 किमी पैदल दुर्गम रास्ते से कोविड संक्रमित बुजर्ग को पहुंचाया एम्बुलेंस तक |Postmanindia

7 किमी का दुर्गम रास्ता, वर्दी के ऊपर पहनी हुई  कोविड पीपीई, जो निचोड़ देता है शरीर से पानी को,ओर भिगो देता है पसीने से, कांधे पर स्ट्रेक्चर पर  जिस पर है 82 वर्षीय  कोविड संक्रमित बुजर्ग, ओर बुलन्द हौसले के साथ  ह्रदय में सुरक्षित पहुंचाने की  आस और जिम्मेदारी लिए SDRF उत्तराखंड पुलिस के जवान.

जी हां यह वाकया है पिथौरागढ़ के लिलम क्षेत्र का, जहां दुर्गम क्षेत्र में पहुँचने में SDRF को 3 घण्टे का समय लग गया, मिलम से आगे बूई गाँव मे एक बुजर्ग के कोविड संक्रमित होने के साथ ही स्वास्थ्य के बिगड़ने की सूचना  SDRF को प्राप्त हुई , जिस पर टीम सब इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल के हमराह गाँव को रवाना हुई थी.  मुनस्यारी से लिलम 25 किमी ओर तद्पश्चात 7 किमी का उबड़ खाबड़ एरिया पार कर लगता है बूई गाँव . इस गाँव मे रहते है एक गरीब बुजर्ग दम्पति जो एक झोपड़ी में निवास करते है.

कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य  विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य  चेकअप किया, जिसमे बुई गाँव  के  गोपाल सिंह उम्र 82  वर्ष  कोविड संक्रमित निकले, जिन्हें गाँव मे ही आइसोलेट किया गया था. बुजर्ग दम्पति गाँव मे झोपड़ी में  अकेले रहते थे परिजन न होने के कारण कोई मदद को आगे नही आया,  ग्रामीणों से सड़क मार्ग पर पहुंचाने  की उम्मीद थी किन्तु सुरक्षा के दृष्टिगत ओर पीपीई किट न होने पर ग्रामीणों ने सहायता से मना कर दिया, इस दशा में SDRF उत्तराखंड पुलिस के द्वारा  मानवीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए बुजर्ग को लिलम ओर तद्पश्चात एम्बुलेंस से मुनस्यारी को रवाना किया,  जवानों के इस मानवीय  कार्य की सभी ने सराहना की ओर सराहना की कोविड की इस  जंग में SDRF के बुलन्द हौसलों की.

यह भी पढ़ें: कोविड में अनाथ हो चुके 100 बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाएगा, CIMS – UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...