34 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

जल्दी नई वेब सीरीज और फ़िल्मों में दिखेंगी अल्मोड़ा की वादियाँ |Postmanindia

अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लोकेशन तलाशने बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशक सौरभ शुक्ला उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जनपद आये हुए हैं. सौरभ शुक्ला कहते हैं कि उत्तराखंड के पहाड़ आपका हमेशा खुले दिल से स्वागत करते है. जब कभी भी समय मिलता है वह उत्तराखंड दर्शन के लिए चले आते हैं. इससे पहले भी कई बार वह दोस्तों और परिवार के साथ उत्तराखंड आ चुके हैं. पहली बार अल्मोड़ा आए निर्देशक व अभिनेता सौरभ शुक्ला ने कहा कि प्रकृति ने पूरे उत्तराखंड पर भरपूर सौंदर्य लुटाया है. जिसके चलते पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध है. धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से यहां कई ऐसे खूबसूरत स्थान हैं जहां प्रकृति के सभी नजारे देखने को मिलते हैं. मिलनसार लोगों का प्रेम अक्सर उन्हें यहां खींच लाता है. सौरभ शुक्ला ने शनिवार को अल्मोड़ा के मल्ला महल और रानी महल का भी भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन इन भवनों का जीर्णोद्धार कर धरोहर और संस्कृति के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं. इसके लिए स्थानीय प्रशासन बधाई के पात्र हैं. साथ ही धरोहर के संरक्षण और सौंदर्यकरण के लिए सौरभ शुक्ला ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी मुलाकात कर उन्हें कुछ सुझाव दिए.

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड नया हब बन रहा है. प्रदेश की लोकेशन में फिल्म निर्माताओं की बढ़ रही इस रुचि को प्रोत्साहित कर उत्तराखंड में शूटिंग को आसान बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है. जिससे उत्तराखंड की लोकेशन में शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. साथ ही प्राचीन भवनों का जीर्णोद्धार कर हम उन्हें पर्यटन के लिए खोलने का प्रयास कर रहे हैं. जिस पर सभी जिलों में काम चल रहा है. जिससे उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के भी अवसर सृजित किए जा सकें. साथ ही देश-दुनिया के पर्यटकों को उत्तराखंड दर्शन का एक यादगार और सफल अनुभव हो.

जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदोरिया ने कहा कि निर्देशक सौरभ शुक्ला पहली बार अल्मोड़ा आये तो उन्हें यहां की लोकेशन शूटिंग के लिए काफी अनुकूल लगी. सौरभ शुक्ला ने यहां के कई स्थानों को अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए चिन्हित भी किया. उन्होंने कहा हमें उम्मीद हैं कि आने वाले दिनों में बालीवुड के अन्य निर्देशक व अभिनेता भी अल्मोड़ा अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए आयेंगे. जिससे यहां के टूरिज्म को एक नई पहचान मिलेगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 619 नए मामले, 16 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...

बौद्ध सर्किट कॉरिडोर में उत्तराखंड को शामिल कराने का होगा प्रयासः महाराज

0
देहरादून। आज के समय में जब समाज को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और विश्व में युद्ध के हालात बने हुए...

राज्यपाल ने एलबीएस एकेडमी में 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य...

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी

0
देहरादून: शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित...