उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा पर भ्रामक समाचार सामने आया है. कहा कि “मेरे संज्ञान आया है कि कुछ मीडिया माध्यमों में पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के हवाले से 15 जून से चारधाम यात्रा शुरू किये जाने का भ्रामक समाचार प्रसारित किया जा रहा है. मैं इस संबंध में यह स्पष्ट करता हूँ कि पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने न तो अधिकारियों के साथ ऐसी कोई बैठक ली है और न ही 15 जून से चारधाम यात्रा शुरू किये जाने से संबंधित कोई वक्तव्य दिया है. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी ने विज्ञप्ति जारी कर महाराज का उक्त बयान मीडिया को जारी किया है.
चारधाम यात्रा को लेकर भ्रामक जानकारी वायरल, पर्यटन मंत्री ने लिया सख़्त एक्शन |Postmanindia
Latest Articles
सदियों पुराने व्यापारिक मार्ग लिपुलेख दर्रे से फिर होगा व्यापार शुरू
देहरादून। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित लिपुलेख दर्रा केवल एक व्यापारिक मार्ग नहीं, बल्कि इतिहास, आस्था और सभ्यताओं के संवाद का जीवंत...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश और देहरादून में दो...
देवप्रयाग के पास कार अलकनंदा में समाई, 3 लोगों की मौत, 4 लापता
ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी...
धामों में क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था के लिए बनाई जाए एसओपी, भीड़ प्रबंधन...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि...
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रनः सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई...
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जनपद की दुर्गम, सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का...
















