29.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

दिल्ली दौरे से सीएम तीरथ को मिली मजबूती, विरोधियों की बढ़ी बेचैनी |Postmanindia

राजनीति में सवेंदनशीलता एवं दूरदर्शिता नेतृत्व को अलग मुकाम प्रदान करती है. मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहे, वहाँ उन्होने उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. अक्सर ये देखा गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली का रुख करते है राजनीतिक कयासबाजी का दौर शुरू हो जाता है. तीरथ रावत भी इससे बचे नही हैं सीएम बनने के बाद उनकी यह दूसरी दिल्ली यात्रा है. लेकिन असल बात यह है कि दिल्ली दौरा मुख्यमंत्री तीरथ को और मजबूत बना गया.

बीते 10 मार्च से ईमानदारी के साथ स्पष्ट सोच और साधारण जीवनशैली तीरथ का सबसे बड़ा हथियार बनी. याहि कारण है कि पिछले दिनों उत्तराखंड दौरे पर रहे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष मुख्यमंत्री तीरथ की पीठ थप-थपाकर चले गए. वहीं प्रधानमंत्री से क़रीब आधे घंटे की मुलाक़ात के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सीएम तीरथ ने उत्तराखंड के लिए कई विकास योजनाओं की बातचीत भी की.

मुख्यमंत्री तीरथ के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश भाजपा में भी इन मुलाकातों के बाद कई नेताओं की बेचेंनी बढ़ गई है. सभी नेता अब इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि अक्सर शांतचित नजर आने वाले तीरथ रावत ने अपने राजनीतिक कौशल से अनेक निशानों को साधते हुए प्रदेश भाजपा में हलचल मचा दी है. साथ ही अपने विरोधियों को भी कड़ा संदेश दिया है. जो उन्हें कमजोर समझने का भ्रम पाले हुये थे.

यह भी पढ़ें: देवस्थान बोर्ड पर पुनर्विचार न किये जाने के बयान को महाराज ने किया खारिज

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...