31.1 C
Dehradun
Wednesday, June 24, 2026


spot_img

ट्रांसफर सत्र को लेकर शिक्षक संघ की बैठक, अब विधायक, सांसदों का मांगेंगे साथ |Postmanindia

कोरोना संक्रमण के बीच प्रान्तीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी की अध्यक्षता मे राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की एक वर्चुअल बैठक हुई. बैठक मे मुख्य रूप से दो बिन्दुओं “स्थानांतरण सत्र शून्य न करने” एवं ” गोल्डन कार्ड की विसंगतियों ” पर चर्चा की गई! बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए संघ के प्रांतीय प्रवक्ता प्रकाश चौहान ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि “किसी भी दशा मे स्थानांतरण सत्र शून्य नही होना चाहिए एवं स्थानांतरण कानून 2017 के प्रावधानों के साथ ‘अन्तर मण्डलीय स्थानांतरणों’ को धारा 27 से आच्छादित कर सभी केटेगरी के स्थानांतरण अनिवार्य रूप से होने चाहिए. किन्तु दो जनपदों हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर ने केवल अनुरोध के आधार पर होने वाले स्थानांतरणों का प्रस्ताव दिया गया.

चौहान ने ने बताया कि इसके अलावा राजकीय शिक्षक संघ SGHS के तहत गोल्डन कार्ड व्यवस्था का स्वागत करता है लेकिन जब तक इसकी ‘विसंगतियों ‘को दूर नही किया जाता तब तक वेतन से अंशदान के लिए की जा रही कटौती बंद होनी चाहिए. “स्थानांतरण “हेतु राशिसं की सभी ब्लॉक कार्यकारिणी/ जनपद कार्यकारिणी/ मंडलीय कार्यकारिणी एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी माननीय विधायकों , माननीय सांसदों एवं माननीय मंत्रियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को 17 जून तक ज्ञापन प्रेषित करेगें. इस वर्चुअल बैठक मे प्रान्तीय पदाधिकारी/ दोनों मंडलों के मंडलीय पदाधिकारी/ सभी जनपदों के अध्यक्ष/मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विकास खंडों के अध्यक्ष /मंत्री एवं अनेक सामान्य सदस्य मौजूद रहे. बैठक का संचालन प्रान्तीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला जी ने किया.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 388 मामले, रिकवरी रेट पहुँचा 94 फीसदी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा, भारत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा कि भारत ने उर्वरक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार...

सरकार ने कहा–अल नीनो के कारण कमजोर मॉनसून के संभावित असर से निपटने में...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार अल नीनो के कारण मानसून के संभावित दुष्‍प्रभाव से निपटने...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण के दूसरे समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पद्म पुरस्कार देश के...

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

0
नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों-एन.एस.ए की 16वीं बैठक आज नई दिल्ली में हुई। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार...

बीएलओ और फील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख...