26.1 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

श्रम बोर्ड फिर सुर्ख़ियों में, विभागीय मंत्री करवाएँगे, बोर्ड के अध्यक्ष की जाँच |Postmanindia

उत्तराखंड में एक बार फिर से  श्रम बोर्ड चर्चाओं में आ गया है. विभागीय मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष समेत बोर्ड कि अधिकारियों के बीच तनातनी का माहोल है. इस बीच बड़ी बात यहनिकल के आई है कि बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के कार्यकाल की जांच होगी. लगातार चल रहे विवादों के बीच श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने यह फैसला किया है जबकि शमशेर सत्याल भी खुलकर मैदान में आने को तैयार हैं. वही बोर्ड के कुछ मामलो को लेकर हाई कोर्ट में दाखिल रिट भी आने वाले समय मे बड़ी मुसीबत बन सकती है. इधर बीते बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में सचिव ने बैठक छोड़ दी इससे और भी चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं.

 दरअसल, श्रम बोर्ड में मुख्यमंत्री बदलने के बाद से ही लगातार एक के बाद एक विवाद चल रहे हैं. मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल से नाराज हैं. जगजाहिर है कि सत्याल पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के करीबियों में और बेहद दमदार होते थे. त्रिवेंद्र राज में ही मंत्री हरक से ये बोर्ड छीन गया था. कार्यालय बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब आगे बढ़ गया है.

श्रम मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि वो बोर्ड के अध्यक्ष के पूरे कार्यकाल की जांच कराएंगे. इसके लिए बकायदा जल्द ही एक जांच समिति भी गठित की जाएगी. उन्होने कहा कि बोर्ड के सभी कार्यों के निपटारे के लिए नियमावली बनी हुई है. नियमावली के इतर किया गया कोई भी काम सरकार के स्तर से बर्दाश्त नहीं होगा.वही अध्य्क्ष शमशेर सत्याल भी खुलकर मैदान में है उन्होंने कहा है कि ये कर्मकार बोर्ड एक स्वायत्त संस्था है मंत्री कोई निर्णय नही ले सकते है पहले तमाम जो आरोप लगे व शिकायते है मंत्री जी को इस पर जवाब देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अगली बरसात से पहले बनेगा राम नगर के निकट धनगढ़ी पुल – अनिल बलूनी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...