28.1 C
Dehradun
Friday, May 8, 2026


spot_img

अगली बरसात से पहले बनेगा राम नगर के निकट धनगढ़ी पुल – अनिल बलूनी |Postmanindia

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज रामनगर के निकट धनगढ़ी नाले का निरीक्षण किया और प्रगति जानी. निरीक्षण में उनके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे. सांसद बलूनी ने कहा कि अगली बरसात से पहले यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को बरसात के मलवे के कारण लगने वाले जाम से निजात मिलेगी. यह प्रोजेक्ट सांसद बलूनी की प्राथमिकताओं में से एक है.

सांसद बलूनी के विशेष अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने इस पुल को स्वीकृत किया था. धनगढ़ी और पनौद दोनों नालों के कारण प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएं होती थी. अनेक वाहन और नागरिक बरसात में बह जाते थे. प्रस्तावित पुल की कुल लागत ₹14 करोड़ है. जिसमें कि धनगढ़ी पुल 150 मीटर लंबा होगा और इस पर ₹7 करोड़ 65 लाख  की लागत आएगी. पनौद नाले पर बनने वाले पुल की लंबाई 90 मीटर है और यह छह करोड़ 65 लाख की लागत से बनेगा. इस बीच कार्बेट प्रशासन ने पुल के निर्माण पर रोक लगा दी थी. हाल ही में पुल का निर्माण पुनः प्रारंभ हो गया है.

सांसद बलूनी ने निरीक्षण के बाद कहा की इस पुल की महत्ता को देखते हुए इसका शीघ्र निर्माण आवश्यक है, ताकि आम जनता को सुगम यात्रा प्राप्त हो. गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण पुल है जो कि बरसात में अवरूद्ध हो कर समस्या बना रहता था.सांसद बलूनी के साथ निरीक्षण के समय कॉर्बेट पार्क की डिप्टी डायरेक्टर कल्याणी नेगी , पार्क वार्डन रमाकांत तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला, विवेक भाटी जी एवं भाजपा नेता मदन मोहन जोशी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार कुम्भ कोरोना घोटाले में डीएम हरिद्वार ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों तथा कुम्भ मेला-2027 से...

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन अस्पताल का किया लोकार्पण

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया। यह अस्पताल स्वामी...

राष्ट्र का ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान...

0
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आज राष्ट्र ने सशस्त्र बलों के साहस, प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। पिछले वर्ष इसी...

देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन के पार: प्रल्हाद जोशी

0
नई दिल्ली। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि देश में सरकारी खाद्यान्न भंडार 604 लाख टन से...

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल ने विधानसभा भंग की

0
नई दिल्ली। नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया है। राज्यपाल आर....