23.3 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

अब साईबर अपराध की धोखाधड़ी की शिकायत इस नंबर पर हो सकेगी दर्ज |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पी.टी.सी नरेन्द्र नगर में साइबर अपराधों में रोकने हेतु ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का शुभारंभ किया. यह नम्बर  विशेषकर वित्तीय साइबर अपराधों में त्वरित सहायता के लिए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि साईबर अपराध एक उभरती हुयी चुनौती है. इस चुनौती से लड़ने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा यह अच्छा प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाईन नम्बर की जानकारी सबको हो, इसलिए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय. आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ई-सुरक्षा चक्र बुकलेट का विमोचन भी किया.

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि दिन-प्रतिदिन साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. इसको रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने जरूरी है. हेल्पलाईन नम्बर जारी करने वाला उत्तराखण्ड देश का तीसरा राज्य बना इसके लिए उत्तराखण्ड पुलिस बधाई के पात्र है.

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि विगत कुछ वर्षो में साईबर अपराध के मामलो मे लगातार बढोत्तरी हुई है. वित्तीय एवं गैर वित्तीय मामले सामने आ रहे है. हाल ही मे गृह मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा पीड़ितो की त्वरित सहायता प्रदान कराने हेतु एक साईबर हेल्प लाईन नम्बर 155260 जारी किया गया है. उत्तराखण्ड देश का तीसरा राज्य बना जिसे गृह मंत्रालय से साईबर हेल्पलाईन नम्बर 155260 के संचालन की अनुमति प्राप्त हुयी. इस नम्बर पर किसी भी प्रकार के वित्तीय साईबर अपराध की सूचना दी जा सकती है तथा पीड़ित को अतिशीघ्र राहत देने का प्रयास किया जायेगा. इस नई प्रणाली के लिये स्पेशल टास्क फोर्स के अधीन साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में एक ई-सुरक्षा चक्र कन्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी है.

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महानिदेशक सतर्कता, वी. विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पी.वी.के. प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा, संजय गुंज्याल, पूरन सिंह सिंह रावत, श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, नीलेश आनन्द भरणे,निदेशक पी.टी.सी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एस.एस.पी टिहरी तृप्ति भट्ट आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पौड़ी की बेटी ने किया नाम रोशन, 19 जून को बतौर अफ़सर देश वायु सेना में होंगी शामिल

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...