23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

उत्तराखंड ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का संचालन शुरू, अब तक 63 शिकायत दर्ज। Postmanindia

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऑनलाईन धोखाधडी के विरुद्ध CFCFRMS (Citizen Financial Cyber Fraud Reporting and Management System) आरम्भ किया गया। इसके अन्तर्गत वित्तीय साइबर मामलों में पीड़ित को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का दिनांक 17-06-2021 को विधिवत शुभारंभ किया गया है। उक्त हेल्पलाईन में विगत दो दिवस में (शुभारंभ से वर्तमान तक) 63 कॉल प्राप्त हुयी है जिनमे से 30 कॉल वित्तीय साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित है।

इसी क्रम में CFCFRMS पोर्टल पर मिशन ई-सुरक्षा चक्र के तहत शिकायतकर्ता गगन अरोड़ा निवासी देहरादून के 78251/-(अठत्तर हजार दो सौ इकावन) रुपये, 2- शिकायतकर्ता बन्दना खुल्बे निवासी दुर्गापुरी रामनगर नैनीताल के 41,000/- (इकतालिस हजार) रूपये, 3- शिकायतकर्ता श्री जगदीश चन्द्र निवासी लालपुर रूद्रपुर के 1,00,000/- (एक लाख) रूपये, 4- शिकायतकर्ता श्री हरपाल सिंह निवासी ग्राम मिलौया, खटीमा उधमसिंहनगर के 41,000/- (इकतालिस हजार) रूपये, 5- शिकायतकर्ता श्री नासिर हुसैन निवासी किच्छा उधम सिंह नगर के 40,000/- (चालीस हजार) रूपये, 6- शिकायतकर्ता श्री अखिलेश यादव निवासी शिमला बाहदुर रोड रूद्रपुर उधम सिंह नगर के 30,000/- (तीस हजार) रूपये, 7- शिकायतकर्ता परमजीत सिंह निवासी देहरादून 10000/- (दस हजार), 8- शिकायतकर्ता इंतजार निवासी देहरादून के 3000/-(तीन हजार), 9- शिकायतकर्ता परिवेश रावत निवासी पौड़ी गढ़वाल के 2000/- (दौ हजार) रुपये *(कुल 3,45,251/- (तीन लाख पैंतालिस हजार दो सौ इकावन) रुपये) की धनराशि साईबर ठगो से वापस करायी , साथ ही 4,43,304/- (चार लाख तितालिस हजार तीन सौ चार) रुपये विभिन्न बैंक एवं वॉलेट में होल्ड कराये गये है जिनकी वापसी की कार्यवाही प्रचलित है ।

पीड़ित को वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल हेल्पलाईन नम्बर 155260 पर देनी होगी, जिसके बाद ई-सुरक्षा चक्र कन्ट्रोल रुम द्वारा तत्काल इस सूचना को गृह मन्त्रालय के NCRP पोर्टल पर दर्ज कर दिया जायेगा। इस सूचना के अंकित होने के पश्चात गृह मन्त्रालय से पीड़ित को एक लिंक SMS के माध्यम से भेजा जायेगा। पीड़ित द्वारा इस लिंक पर क्लिक कर अपनी शिकायत 24 घण्टे के अन्दर NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराना आवश्यक है। एसएसपी एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लक्की ड्रॉ, डिस्काउन्ट, लॉटरी आदि के प्रलोभन में न आयें । अपनी व्यक्तिगत जानकारी व महत्वपूर्ण डाटा शेयर करने से बचना चाहिये। किसी भी प्रकार के वित्तीय साइबर अपराध घटित होने की दशा में इसकी सूचना तत्काल ई-सुरक्षा चक्र साइबर हेल्पलाईन नम्बर 155260 पर दर्ज कराये।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोविड के महज 220 मामले, पांच मरीजों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...