23.4 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री 1 जुलाई से करेंगे उत्तराखंड भ्रमण, ब्लॉक स्तर पर लेंगे फ़ीडबैक |Postmanindia

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड के सभी जिलों का भ्रमण करेंगे शिक्षा मंत्री इस दौरान शिक्षा मंत्री (गौर देवी पर्यावरण जन जागरण यात्रा )हरेला पखवाड़े के अंतर्गत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे 1 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश में प्रारंभ होने वाले सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ भी करेंगे.

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय की 1 जुलाई से देहरादून स्थित राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से शुरुआत होगी. जबकि देहरादून से उत्तरकाशी होते हुए टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी हरिद्वार होते हुए 8 जुलाई को गदरपुर पहुँचेंगे. इसके बाद 9 जुलाई से शिक्षा मंत्री नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर जिलों के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ ही करेंगे.

इस दौरान सभी क्षेत्रीय विधायक कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि हरेला पखवाड़े के तहत पूरे प्रदेश के भ्रमण के दौरान अटल उत्कृष्ट स्कूल का शुभारंभ किया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है, उन्हें उम्मीद है कि उत्तराखंड में शिक्षा विभाग और बेहतर शैक्षणिक वातावरण आने वाले दिनों में और भी बेहतर तैयार कर सकेगा.

यह भी पढ़ें : सप्ताह में तीन दिन लगेगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार, पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष समय

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...