12.4 C
Dehradun
Saturday, December 13, 2025


सप्ताह में तीन दिन लगेगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार, पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष समय |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के एक माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री अरूणेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वाहन 9ः30 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे. जबकि सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित होगा. मुख्यमंत्री सोमवार से शुक्रवार तक अपराह्न 12 से 01 बजे तक गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा अपराह्न 01 बजे से 02 बजे तक मा0 विधायको से भेंट करेंगे. विधायको से भेंट कार्यक्रम बुधवार एवं शुक्रवार को नही होगा. मुख्यमंत्री अपराह्न 4 बजे से 5ः30 तक विभिन्न विभागों के प्रस्तुतीकरण एवं बैठकों में प्रतिभाग करेंगे. प्रतिदिन पूर्वान्ह के कार्यक्रम/मुलाकात कैण्ट स्थित कैम्प कार्यालय में होंगे तथा प्रतिदिन अपराह् के कार्यक्रम/मुलाकात सचिवालय स्थित कार्यालय से होंगे.

मुख्यमंत्री के समक्ष दिये जाने वाले प्रस्तुतीकरण एवं बैठको का आयोजन मा0 मंत्रिगणों से भेंट एवं पत्रावलियों का निस्तारण सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में होगी. मुख्यमंत्री मंगलवार एवं गुरूवार को पूर्वाहन 11 से 12 बजे तक मीडिया से भेंट करेंगे, इस दिन जनता मिलन कार्यक्रम नही होगा. मुख्यमंत्री पहले एवं तीसरे बुधवार को अपराह्न 4 बजे से 5ः30 बजे तक मा0 मंत्रिगणों से मुलाकात करेंगे तथा मा0 मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रतिभाग करेंगे. मुख्यमंत्री का शुक्रवार अपराह्न में 4 बजे के बाद तथा शनिवार एवं रविवार को क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा.

यह भी पढ़ें : हरक सिंह ने सत्याल के ख़िलाफ खोला मोर्चा, बोले CBI क्या किसी से भी करवा लें जाँच

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पुतिन ने पाक PM को कराया 40 मिनट इंतजार, झल्लाकर मीटिंग में जबरन घुस...

0
नई दिल्ली। तुर्कमेनिस्तान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोरम में एक अजीब स्थिति तब बन गई जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर...

सरकार का बड़ा फैसला: मनरेगा का नाम बदलकर किया ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’,...

0
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार से जुड़ी देश की सबसे बड़ी योजना मनरेगा को नया रूप देने का फैसला कर लिया है।...

नहीं खत्म हो पा रहा इंडिगो संकट, दिल्ली-बंगलूरू में ही रद्द हुईं 160 उड़ानें

0
नई दिल्ली: इंडिगो संकट फिलहाल थमता नहीं दिख रहा। बीते एक हफ्ते से चल रही अफरातफरी के बीच शुक्रवार को भी देश के केवल...

गोवा अग्निकांड: लूथरा भाइयों को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा प्रत्यर्पण; फुकेट...

0
पणजी: गोवा के कुख्यात नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। थाईलैंड अधिकारियों ने क्लब के सह-मालिक गौरव लूथरा और सौरभ...

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया देहरादून में हुआ प्रारंभ

0
देहरादून: क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया का तीसरा संस्करण आज हयात सेंट्रिक, देहरादून में शुरू हुआ, जिसने अपराध, न्याय और समाज पर गहन विचार-विमर्श,...