23.4 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

1 सितंबर से पिथौरागढ़ की नैनी सैनी हवाई पट्टी पर नियमित हवाई सेवा का होगा संचालन अनिल बलूनी |Postmanindia

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की. केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि आगामी 1 सितंबर से पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर नियमित उड़ान संचालित की जाएगी. एक 20 सीटर विमान की नियमित सेवा उक्त तिथि से प्रारंभ हो जाएगी साथ ही चिनियालीसौड उत्तरकाशी और गौचर चमोली हवाई पट्टियों पर हवाई सेवाओं के लिए मंत्रालय होमवर्क करेगा.

सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन आधारित प्रदेश है, चार धाम दर्शन हेतु विश्व भर के श्रद्धालु यहां आते हैं इसलिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जहां यात्रियों, श्रद्धालुओं को सुविधा होगी वही राज्य की आर्थिकी और पर्यटन बढ़ेगा. सांसद बलूनी ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई अड्डे निर्माण हेतु मंत्रालय गंभीर है इससे कुमाऊं क्षेत्र के पर्यटन में चार चांद लगेंगे.

सांसद बलूनी ने कहा कि मंत्री जी ने बहुत सकारात्मक तरीके से उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के विषय पर सहयोगात्मक रूप दिखाया और कहा कि प्रत्येक 10-15 दिन में वे सांसद बलूनी के साथ उत्तराखंड की हवाई सेवाओं पर चर्चा करेंगे बाकी तेजी से उत्तराखंड के विषयों पर काम आगे बढ़ सके. सांसद  बलूनी ने कहा कि पंतनगर हवाई अड्डे को भी बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का अनुरोध माननीय मंत्री जी से किया गया है. आने वाले समय में पंतनगर हवाई अड्डा जॉली ग्रांट देहरादून की तरह नियमित सेवा प्रदाता हवाई अड्डा बनेगा.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री 1 जुलाई से करेंगे उत्तराखंड भ्रमण, ब्लॉक स्तर पर लेंगे फ़ीडबैक

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...