प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा के मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान मल्ला में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया से जानकारी प्राप्त की और स्वयं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के मल्ला महल का इतिहास काफी पुराना है. इसे हैरिटेज के रूप से संरक्षित कर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया जा सके. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे उप जिला अधिकारी सीमा विश्वकर्मा सहित उपस्थित थे इसके बाद सतपाल महाराज एनआईसी में कैबिनेट बैठक में प्रतिभाग करने के लिए चले गए. इधर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने यहां पहुंचे पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से बातचीत की और उन्हें मल्ला महल में हो रहे निर्माण कार्य के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा.
अल्मोड़ा पहुँचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मल्ला महल का किया निरीक्षण |Postmanindia
Latest Articles
केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...
सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...
लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...
चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...

















