28 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

भारत के कोविन पोर्टल का दुनियाभर में बजा डंका, 50 देशों ने दिखाई दिलचस्पी |Postmanindia

करीब 135 करोड़ की आबादी वाले देश भारत ने सरल और सहज वैक्सीनेशन के लिए एक क्रमवार योजना तैयार की गई. इसके लिए आरोग्य सेतु और और कोविन पोर्टल बनाया गया. भारत में इस सुव्यवस्थित पोर्टल को देखकर कई दूसरे देश भी प्रभावित हुए हैं.

दरअसल अब कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करने वाले कोविन पोर्टल में 50 देशों ने रुचि दिखाई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण अब इस तरह का व्यापक एप विश्व के लिए तैयार करेगा, जो निशुल्क इच्छुक देशों को उपलब्ध कराया जाएगा.

50 देशों ने दिखाई रुचि

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि कोविन एप में मध्य एशिया, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, कनाडा और मेक्सिको सहित 50 देशों ने रुचि दिखाई है. प्रधानमंत्री ने कोविन एप का ओपन वर्जन तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो इन सब देशों को निशुल्क दिया जाएगा.

कोविन से संबंधित जानकारी के लिए 5 जुलाई को वैश्विक सम्मेलन

उन्होंने सोमवार को बताया कि कोविन एप से संबंधित विस्तृत जानकारी देने के लिए 5 जुलाई को वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में इस एप की तैयारी से लेकर इसके काम करने के तरीकों से, अन्य देशों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि सिर्फ पांच महीनों में कोविन एप पर 30 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके के लिए पंजीकरण कराया. यह सभी पंजीकृत लोगों के वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी रखता है. आधार और यूपीआई प्लेटफॉर्म के अनुभव से कोविन को तैयार करने में मदद मिली है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा स्थगित, सरकार ने जारी किए आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...