18.8 C
Dehradun
Tuesday, April 7, 2026


spot_img

बिग ब्रेकिंग: शपथ से पहले, कई मंत्री-विधायक नाराज़, कौशिक के घर महत्वपूर्ण बैठक शुरू |Postmanindia

उत्तराखंड भाजपा में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले ही हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा चल रहा है. एक ओर यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के घर हाई लेवल बैठक चल रही है जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, महामंत्री कुलदीप कुमार महामंत्री संगठन अजय कुमार समेत कई बड़े नेता शामिल है. वहीं दूसरी ओर प्रदेश में सियासी घमासान के बीच भाजपा नेताओं का एक दल मान मनोबल में जुट गया है. जानकारी के अनुसार पार्टी के बड़े नेताओं को मनाने का दौर शुरू हो चुका है.

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में उनके आवास पर मंत्री विधायकों का लगातार जमावड़ा बना हुआ है. डॉक्टर धन सिंह रावत के आवास पर यशपाल आर्य, विशन सिंह चुफाल, यतिस्वरानंद, महेंद्र भट्ट और कई विधायकों की बैठक चल रही है. इधर अब मंत्री पद और पोर्टफोलियो को लेकर भी मंथन चल रहा है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में वाध यंत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने को होगी प्रतियोगिता

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी...

0
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया। यह पहल मानवरहित...

राज्यसभा के सभापति ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्‍ताव...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज...

सरलीकरण, प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से भारत की कर प्रणाली सशक्त हुई: वित्तमंत्री

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है,...

घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव

0
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल...

राज्यपाल ने कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...