22.5 C
Dehradun
Wednesday, September 2, 2026


spot_img

उत्तराखंड में वाध यंत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने को होगी प्रतियोगिता |Postmanindia

उत्तराखंड में पारम्परिक वाध यंत्रों में छिपी प्रतिभा को पहचान दिलाने का बीड़ा देहरादून के जाने माने वरिष्ठ फिजिशियन डॉ केपी जोशी ने उठाया है. उनकी इस मुहिम को सरकार का सहयोग भी मिल गया है. राज्य के 14 जिलों से छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए प्रतियोगिता होगी. जिसमें अव्वल आने वालो को पुरस्कार देने के साथ ही रोजगार भी दिलाया जाएगा. प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में चारधाम अस्पताल के संचालक डॉ केपी जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में ऐसी प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें आगे लाने का एक प्रयास किया जा रहा है. प्रदेश के प्रत्येक जिले से ऐसी 5 प्रतिभाओं को चिन्हित किया जायेगा. प्रतियोगिता का उद्देश्य मुख्य रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से ऐसी प्रतिभाओं को ढूंढकर लाना है, जिन्हें अपनी प्रतिभा का राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अभी तक अवसर नहीं मिला है. मसलन कोई विशिष्ट पहचान नहीं मिली है.

ये प्रतिभागी किसी विशिष्ट कला जैसे परम्परागत वाद यंत्रों, संगीत, सांस्कृतिक परम्परा, शिल्प एवं कारीगरी से जूड़े होंगे. साथ ही रिंगाल, लकड़ी, ऊन, नेचुरल फाईवर, ताम्र आदि का काम करते हो. उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर एक समिति बनाई जायेगी, जो ऐसी प्रतिभाओं को विभिन्न श्रोतों से चिन्हित कर एवं उनके प्रदर्शन के आधार पर संस्तुति करेगी. प्रत्येक जनपद से 5 प्रतिभाओं का चयन किया जायेगा. राज्य स्तर पर भी एक समिति का गठन किया जायेगा. जो जनपदों से संस्तुत प्रतिभागियों में से 5-5 प्रतिभाओं का चयन करेगी. प्रतिभाओं को निम्नानुसार नकद पुरुष्कार दिये जायेंगे. प्रथम पुरुष्कार 51000,  द्वितीय पुरुष्कार, 31,000 और तृतीय पुरुष्कार  21000 का होगा. सरकार की ओर से भी सहयोग करने की मंजूरी मिल गयी है. इस काम में उधोग विभाग सहयोग करेगा. योग्यतानुसार व्यवसायिक संस्थानों में रोजगार दिये जाने का प्रयास किया जायेगा.संगीत एवं वाद यंत्रों से सम्बन्धित प्रतिभाओं को जिला एवं राज्य स्तर पर प्रदर्शन का अवसर दिया जायेगा ताकि उनकी आमदनी में वृद्धि हो सकें. इस बात का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा. इस अवसर पर उधोग विभाग के निदेशक सुधीर नौटियाल भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रुड़की आबकारी निरीक्षक 35हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...