25.7 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

VIDEO: भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक भगत दा की क्यूँ फिसलती है ज़ुबान, देखें सटीक विश्लेषण |Postmanindia

उत्तराखंड के 11 वे मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली है लेकिन इस बीच बड़बोले मंत्री बंशीधर भगत के बयान ने एक बार फिर नया विवाद खड़ा कर दिया है. बंशीधर भगत ने राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद मीडिया को बयान देते हुए विवादित टिप्पणी कर डाली है. मीडिया कर्मियों द्वारा बंशीधर भगत को मुख्यमंत्री बदलने को लेकर जब सवाल किया गया तो बंशीधर भगत ने दो टूक शब्दों में कह डाला “कि हम 10 मुख्यमंत्री बनाएं दो बनाएं या एक बनाएं इससे जनता को कोई मतलब नहीं”

“यह पार्टी के अंदर का मसला है इससे आम जनता को कोई मतलब नहीं है, आम जनता को काम चाहिए और स्वराज चाहिए”बंशीधर भगत के इस बयान के बाद भले ही विपक्ष के कान में जू ना रेंग रही हो लेकिन भगत के इस बयान पर फजीहत होना तय है. बंशीधर भगत वही शख्सियत है जिन्होंने दिवंगत हो चुकी कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की थी बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी. जिससे भाजपा की बड़ी फ़ज़ीहत हुई थी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड अफ़सर शाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, नए सीएम के साथ तैनात होंगे नए मुख्यसचिव

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...