उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कल से स्कूल खोले जाने को लेकर निर्देश दिए हैं. इसको लेकर आज शाम तक आदेश भी जारी हो जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को खोले जाने के निर्देश दिए. फ़िलहाल सिर्फ़ स्कूल शिक्षकों के लिए खुलेंगे. छात्रों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की गाइडलाइन के बाद स्कूल खोले जाएंगे. शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के भी निर्देश दिए जाएंगे वही ऑनलाइन पढ़ाई के तहत गूगल प्ले स्टोर से भी छात्रों को पढ़ाई का ऑप्शन दिया जाएगा. छात्रों के लिए स्कूल आने को लेकर शिक्षा मंत्री का कहना है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के साथ वार्ता कर फैसला लिया जाएगा कि आखिर छात्रों के लिए कब से स्कूल खोले जाएंगे. कुल मिलाकर लंबे समय से घर बैठे शिक्षकों स्कूल आना होगा. फ़िलहाल इस सूचना के बाद शिक्षा महकमें में हड़कंप मचा हुआ है.
उत्तराखंड में कल से शिक्षकों को स्कूल में लगानी होगी नियमित उपस्थिति |Postmanindia
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से...
मौसम चेतावनी के मद्देनजर सभी जनपद अलर्ट मोड पर, 14 से 17 अगस्त तक...
देहरादून। आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून...
सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार...
लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति को भेजा
नई दिल्ली। लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य...
संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा...

















