24.2 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

सांसद बलूनी का केजरीवाल पर हमला, बोले फ्री का फ़ार्मुला से जनता नहीं जिताने वाली |Postmanindia

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल जी को पहले दिल्ली की जनता से किए गए वादों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. सांसद बलूनी ने कहा कि केजरीवाल जी ने दिल्ली में फ्री बिजली का वायदा किया था मगर हर बिल के साथ सरचार्ज, एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज के नाम पर हर उपभोक्ता से पैसा वसूला जा रहा है. फ्री पानी की घोषणा करने वाले वाले केजरीवाल टैंकरों से पानी पिला रहे हैं. मोहल्ला क्लीनिक की सच्चाई कोरोना काल में जगजाहिर हो चुकी है. आपने दिल्ली में  कोई नया अस्पताल नहीं खोला. स्कूलों को लेकर किया गया प्रचार हवाई साबित हुआ है.

केजरीवाल उत्तराखंड की जनता जागरूक जनता है. केवल फ्री फ्री के फार्मूले से आप सत्ता के सपने मत देखिए. देवभूमि की जनता आपके दिल्ली के कार्यकाल को नजदीक से देख रही है. सांसद बलूनी ने कहा कि सीसीटीवी महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर 1 इंच भी आगे ना बढ़ना आपके चुनावी हथकंडों को उजागर कर चुका है. काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है.

बलूनी ने कहा कि हमें लगा था केजरीवाल जी दिल्ली के झूठ का देवभूमि में प्रायश्चित करेंगे मगर आपने एक कदम और आगे बढ़ कर वोट के लिए चुनावी दाना डालने का एक परिपक्व जनमानस वाले प्रदेश में असफल प्रयास किया है. उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय मुख्यधारा के हिसाब से सोचती रही है और उन मानकों पर आप सदैव राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़े नजर आए हो.

यह भी पढ़ें: चार दिन के दिल्ली दौरे के बाद आज दून लौटेंगे मुख्यमंत्री, देर शाम तक होंगे कई आदेश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...