26.4 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

दिल्ली में सीएम धामी बोले, सरकार का सिर्फ़ विकास का एजेंडा |Postmanindia

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मीडिया के साथ वार्ता की. उन्होंने कहा कि वे एक सैनिक के पुत्र हैं. बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया. उन्होंने प्रधानमंत्री का और केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास के प्रपोजलों को उनके सामने रखा है. आश्वासन दिया गया है कि उन सब को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सस्ती और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने पर लगातार कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांवड़ श्रद्धा और आस्था का विषय है, श्रद्धा और आस्था का विषय भगवान से जुड़ा हुआ रहता. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि किसी भी कीमत पर लोगों की जान का खतरा ना हो, किसी की भी जान ना जाए, जान बहुत कीमती है और हम किसी की भी जान को खतरा नहीं होने देंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी की जब से केंद्र में सरकार बनी है उत्तराखंड के अंदर जो काम हुए वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी नहीं हुए. प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछा है. इन विपरीत परिस्थितियों में भी गरीबों को राशन देने की योजना चल रही है. वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में मेरे से पहले जो मुख्यमंत्री रहे हैं उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है, उन्हीं कामों को हम आगे बढ़ाएंगे जो काम पूरे नहीं हुए हैं रह गये, हम उनको पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि जितने शिलान्यास हुए हैं हर किसी का हम लोकार्पण करेंगे. जो काम हमारी सरकार ने शुरू किए हैं हम हम उन कामों को  पूरा करेंगे. नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हमने पहली कैबिनेट में भर्ती निकालने के लिए प्रस्ताव लाने के साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से भी लाखों रोजगार सृजन करने का भी काम करेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को साथ लेकर हम उत्तराखंड को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे. उन्होंने  कहा कि हमारे सामने केवल चुनौती है उत्तराखंड को आगे ले जाने की. हमारा विकास का एजेंडा है, नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जो उत्तराखंड के अंदर जो काम किए हैं उन्हें घर-घर तक पहुंचाना हमारा एजेंडा है. हमारी सरकार द्वारा जो योजनाएं शुरू की गयी हैं उनको पूरा करना, लोगों को रोजगार देने के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना हमारा एजेंडा है. उन्होंने कहा कि सरकार केवल सरकार के रूप में नहीं साझेदार के रूप में काम करें यह हमारा एजेंडा है.

यह भी पढ़ें: अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए 797 पद, 3950 शिक्षकों के आवेदन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद पश्चिम एशिया...

0
नई दिल्ली।  भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे वाणिज्यिक पोत जी.एफ.एस. गैलेक्सी पर हुए हमले...

नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का समापन

0
नई दिल्ली।  भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत नागपुर में आयोजित तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का आज समापन हुआ। चार दिवसीय...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...