24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

दून पहुँचे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना |Postmanindia

महंगाई के ख़िलाफ कांग्रेस के देश व्यापी अभियान तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट देहरादून पहुँचे. पायलट ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं सचिन पायलट राज्य सरकार पर भी जमकर बरसे. कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सचिन पायलट ने भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर पर कहा कि जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है पूरे देश में एक केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आग लगाई हुई है और आम जनता त्रस्त है इनकी कीमत कम करना केंद्र सरकार के हाथ में है.

पायलट ने कहा कि सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के चलते लोग परेशान हैं. देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल के दाम ₹100 पार हो गए हैं. पायलट ने कहा कि भाजपा अपना अध्यक्ष बार-बार बदले इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इस छोटे से राज्य में बार-बार सीएम बदलने राज्य के लिए ठीक नहीं है. पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा अपने प्रदेश कार्यालय को बनाने के लिए उपयोग बदलने में छूट की व्यवस्था की है जो सही नहीं है. पायलट ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच संघर्ष कर रही है और जनता भी आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ देने के लिए उत्सुक है. पायलट के अनुसार कांग्रेस जनता का मिजाज जानती है और उनके साथ ही खड़ी है.

यह भी पढ़ें: PWD मंत्री महाराज ने किया पांवटा हाईवे निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को त्वरित...

0
देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र के गौहरी माफी एवं रायवाला के बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक एवं विधायक...

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...