22.2 C
Dehradun
Saturday, June 6, 2026


spot_img

प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश की चेतावनी, SDRF ने जारी किया अलर्ट |Postmanindia

मौसम विभाग द्वारा राज्य में आगामी 03 दिनों तक भारी से भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है. जिसके दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, SDRF के दिशानिर्देशन एवं सेनानायक SDRF नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य में व्यवस्थापित SDRF की 28 टीमों को अलर्ट अवस्था मे रखा गया है.

राज्य में SDRF की 28 टीमो का व्यवस्थापन निम्न है.

  •  देहरादून – सहस्त्रधारा, चकराता.
  •  टिहरी- ढालवाला (ऋषिकेश), टिहरी डैम, ब्यासी(कौड़ियाला)
  •  उत्तरकाशी – उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट, जानकीचट्टी/यमुनोत्री.
  •  पौड़ी गढ़वाल – श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली.
  •  चमोली- गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, बद्रीनाथ.
  •  रुद्रप्रयाग- रतूड़ा, सोनप्रयाग, लिनचोली, श्रीकेदारनाथ.
  •  पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़, अस्कोट.
  •  बागेश्वर- कपकोट.
  •  नैनीताल- नैनी झील, खैरना.
  •  अल्मोड़ा- सरियापानी.
  •  ऊधमसिंहनगर – रुद्रपुर.

मानसून काल के दौरान अतिवृष्टि से बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना इत्यादि घटनाये होती रहती हैं. जिससे जान माल की हानि का भय बना रहता है. किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान जान माल की हानि के न्यूनीकरण एवं तत्काल प्रतिवादन हेतु SDRF की रेस्क्यू टीम पूर्व से ही संवेदनशील स्थानों पर स्थापित है. मानसून काल मे आपदाओं की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है जिस हेतु SDRF की टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के अलर्ट रहती है. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद तत्काल ही सेनानायक महोदय के आदेशानुसार राज्य भर में SDRF रेस्क्यू टीमों को किसी भी आपात स्तिथि में तत्काल प्रतिवादन हेतु अलर्ट कर दिया गया है साथ ही देहरादून सचिवालय में राज्य आपात परिचालन केंद्र (SEOC) तथा SDRF कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखा गया है व निर्देशित किया है कि सूचनाओं के आदान प्रदान तत्काल किया जाए जिससे किसी भी घटनास्थल पर समय से पहुँच कर रेस्क्यू कार्य सुचारू किया जाए.

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के घर महत्वपूर्ण बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर होगी कारवाई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अंडमान में ‘ऊर्जा भंडार’: ऑयल इंडिया को गहरे समुद्र में मिली प्राकृतिक गैस, ‘समुद्र...

0
 नई दिल्ली:  भारत की ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के मोर्चे पर एक बेहद सकारात्मक और बड़ी खबर आई है। देश की प्रमुख...

‘भारतीय दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों में शामिल’, पुतिन बोले- भारत-रूस सहयोग और होगा...

0
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत और भारतीयों की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस...

8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

0
- अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एसआईआर की दी विस्तृत जानकारी - मतदाता पहली बार घर पर न मिलने पर तीन विजिट...

मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट,...

0
देहरादून: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग देहरादून के मुताबिक, 5 जून...

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास; जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन युद्धस्तर पर...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, द्वारा कार्लीगाड़ क्षेत्र के पुनर्वास एवं राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...