उत्तराखंड में गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है. इसके साथ ही हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस में अंदरूनी कहल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि कांग्रेसीयों का कहना है कि कुछ बातों को बेवजह तूल भी दिया जा रहा है. इन सब के बीच कांग्रेस के दूसरी बार धारचूला से विधायक हरीश धामी के इस्तीफे के खबर बेबुनियाद निकली, हरीश धामी का कहना है कि हमारी मांग थी कि हरीश रावत को चुनाव में चेहरा घोषित किया जाए और गणेश गोदियाल का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए हाईकमान ने जिसे बखूबी सुना है. धामी ने कहा कि मैंने ना तो किसी प्लेटफार्म पर ना ही किसी पत्र के माध्यम से इस तरीके के इस्तीफे की पेशकश की है. कतिपय मीडिया चैनलों द्वारा इस तरह की की अफवाह उड़ाई जा रही है. गौरतलब है कि हरीश धामी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद करीबी हैं पिछली बार हरीश रावत के लिए धामी ने फिर तक छोड़ दी थी. ऐसे में कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि उनके बगावत की खबर सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से वायरल करना सोची समझी साजिश का हिस्सा है.
Latest Articles
सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...
सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...
नई दिल्ली। सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...
देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
देहरादून: भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...
















