पौड़ी के श्रीनगर में देर शाम सडक दुर्घटना में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह स्कूटी पर सवार थे. वहीं गड्ढे में स्कूटी स्लिप होने से वह सड़क पर गिर गए. सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर वन विभाग में तैनात डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह (58 वर्षीय) ने कीर्तिनगर से एक शख्स से लिफ्ट मांगी थी. इस दौरान कीर्तिनगर और श्रीनगर के बीच भक्तियाना माल ढईया के समीप गड्ढे में स्कूटी स्लिप हो गई. जिससे दोनों सड़क पर गिर गए. इस दौरान सुमेर सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, घटना के बाद से स्कूटी चालक फरार है. पुलिस चालक की तलाश कर रही है. डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह न्यू कालोनी श्रीनगर में रहते थे, घटना के बाद से उनके घर में शौक का माहौल है.
पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, डिप्टी रेंजर की मौत |Postmanindia
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















