25.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

कॉग्रेस के पोस्टरबाज नेताओं को हरदा की नसीहत, चेहरा बदला नेतृत्व नहीं |Postmanindia

उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आगामी 27 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे. लेकिन इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड कांग्रेस के उत्साही कार्यकर्ताओं को इशारों इशारों में नसीहत दे डाली है. हरीश रावत ने पोस्टर पॉलिटिक्स के नाम पर नया द्वंद फैलाने वाले उन कार्यकर्ताओं को साफ संकेत दिया है जो नई कार्यकारिणी के बनते ही पोस्टर बाजी में जुट गए हैं. हरीश रावत का कहना है कि अध्यक्ष पद का केवल चेहरा बदला है नेतृत्व आज भी वही पुराना है. हरीश रावत ने लिखा हम सबको मिलकर 2022 में कांग्रेस की विजय के लिए काम करना है। राज्य में केवल अध्यक्ष पद पर चेहरा बदला है, नेतृत्व आज भी वही पुराना है। इसलिये अपने पोस्टरों में,अपने व्यवहार में सभी नेतागणों को महत्त्व दें। नेतृत्व एक दिन में नहीं बनता है,एक पोस्टर से न बनता है,न बिगड़ता है, हां पार्टी का वातावरण जरूर इससे बिगड़ता है। इसलिए हमारा कोई सहयोगी पार्टी का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास अपने काम से जाने में भी और अनजाने में भी न करें.

हरीश रावत लिखते हैं कि “पार्टी का वातावरण जरूर इससे बिगड़ता है। इसलिए हमारा कोई सहयोगी पार्टी का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास अपने काम से जाने में भी और अनजाने में भी न करें.” दरअसल गणेश गोदियाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रीतम सिंह के सभी पोस्टर हटा दिए गए जबकि गणेश गोदियाल और हरीश रावत समेत कई पार्टी नेताओं के बड़े बड़े होल्डिंग्स लगा दिए गए. जिसको देखते हुए हरीश रावत ने पार्टी के सभी उत्साही नेताओं को नसीहत दी है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...