25.2 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

ओलंपिक के पहले दिन भारत को मिला सिल्वर मैडल, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास |Postmanindia

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में मीराबाई चानू ने भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग में पहला मैडल हासिल कर दिया है, मीराबाई चानू ने भारत को सिल्वर मैडल दिलाया है. चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में भाग लेकर ये कामयाबी हासिल की. ये भी भारत के लिए इतिहास में दर्ज हो गया कि पहले दिन जब ओलंपिक में भारत को कोई पदक मिला हो. मीराबाई चानू ने स्नेच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान पाया था. स्नैच इवेंट में चानू दूसरे स्थान पर रहीं. उनके तीन में से दो प्रयास सफल रहे. उन्होंने पहले प्रयास में 84 किलो और दूसरे में 87 किलो वजन उठाया. चीन की वेटलिफ्टर हाऊ झिहू पहले स्थान पर रहीं.

मीराबाई चानू ने फिर क्लीन एंड जर्क चानू ने 115 किलो वजन उठाया. चानू 2017 में विश्व चैंपियन भी रही. वहीं, शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों ने निराश किया. इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में जगह नहीं बना सकीं. भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई. उधर, सुबह पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर ओलंपिक के सफर की शानदार शुरुआत की.

यह भी पढ़ें: IAS दीपक रावत ने नहीं लिया ऊर्जा निगम का चार्ज, तो अब किसी और को मिलने जा रही जिम्मेदारी ?

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...